किशनगंज में हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22301/22302) के ठहराव का रेल मंत्री से मिला आश्वासन डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22301/22302) किशनगंज में नहीं रुकती है। यह ट्रेन हावड़ा से चलकर सीधे बारसोई जंक्शन पर रुकती है, जो किशनगंज से लगभग 80 किलोमीटर दूर है. वर्तमान में, किशनगंज से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को वंदे भारत पकड़ने के लिए बारसोई तक यात्रा करनी होती है इसका वर्तमान स्टॉपेज:
हावड़ा जंक्शन (HWH), बोलपुर शांतिनिकेतन, मालदा टाउन, बारसोई जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (NJP).है
किशनगंज, उत्तर बंगाल, बिहार और सिक्किम का एक प्रमुख प्रवेश द्वार होने के बावजूद, इस ट्रेन का ठहराव यहाँ नहीं है.
सीमांचल और खासकर किशनगंज के लोगों का लंबे समय से इस ट्रेन को किशनगंज में ठहराव की मांग हो रही थी कई लोग इस ट्रेन के किशनगंज में रुकने की खबर का इंतजार कर रहे थे बड़ी खुशी की बात है कि इस ट्रेन को भी किशनगंज में रोकने का आश्वासन मिल चुका है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस विषय में बातचीत हुई है इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने ट्विटर हैंडल X के माध्यम से दी है। इस खबर से सीमांचल खास करके किशनगंज के लोगों को हावड़ा जाने के लिए अब बारसोई या एनजेपी तक का सफर नहीं करना पड़ेगा

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें