

किशनगंज 28 अक्टूबर किशनगंज सदर थाना क्षेत्र चकला पंचायत में गत सोमवार की रात्रि में छठ घाट पर उपद्रवी तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ के बाद स्थानीय क्षेत्र के छठ व्रतियों एवं जनता की भावना को ठेस पहुंची। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने अज्ञात उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से लहरा चौक पर सड़क जाम कर आगजनी किया। तत्काल सूचना मिलते ही घटना की गंभीरता को देखते किशनगंज डीएम विशाल राज एवं एसपी सागर कुमार के संयुक्त निर्देश पर गठित टीम घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों से बातचीत के बाद आश्वत किया कि शीघ्र ही अज्ञात उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तारी होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजय सिंह ने कहा कि बार-बार इस जिले में उपद्रवी तत्वों के द्वारा हिन्दुओं के आस्था पर हमला अत्यंत दुख:द है।यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा गत रात्रि में चकला पंचायत के छठ घाट को क्षति पहुंचाने में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित कर जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं का पुनरावृत्ति न हो। विहिप जिला मंत्री ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां छठ घाट के अलावें हिन्दुओं के श्मशान घाट एवं क्रबगाह भी है। लेकिन एएमयू सेंटर को आवंटित जमीन के बाद से यहा के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी गई। क्योंकि एएमयू सेंटर के लिए बिहार सरकार द्वारा आवंटित जमीन की घेरा बंदी के बाद से रास्ते भी बंद हो गयी है।जब किसी का अंतिम संस्कार के लिए जाना हो तो प्रस्तावित एएमयू सेंटर का गेट खोलवाने के बाद ही श्मशान घाट तक जाना संभव हो सकता है।यहां के लोगों द्वारा कई बार रास्ते की मांग की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।यहां एएमयू सेंटर बने हमलोग को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन चकला पंचायत के हिन्दुओं के लिए महानंदा नदी का छठ घाट एवं श्मशान घाट पौराणिक स्थल है। इतना ही नहीं इस महानंदा नदी के छठ घाट पर सदियों से माघी पूर्णिमा पर एक दिवसीय मेला भी लगभग 100 वर्षो से लगता आ रहा है। जिसमें जिले भर से लोग यहां माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आते हैं। लेकिन रास्ते के अभाव में यहां के पौराणिक स्थल पर माघी पूर्णिमा मेला लगाना मुश्किल हो गया है। इसलिए यहां के लोगों की मांग है कि महानंदा नदी के घाट तक आवागमन सुगम हो इसलिए जिला प्रशासन से मात्र रास्ता का मांग भी उठाई जा रही है ।
बता दें कि यहां के लोगों के मुताबिक गत सोमवार को यहां के लोगों ने महानंदा नदी किनारे छठ घाट को केला थम और फुल पत्तियों से सजावट के बाद संध्या में महापर्व छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सभी श्रद्धालु एवं सैकड़ों छठव्रती अपने -अपने घर लोट गए ।फिर सुबह में वापस छठ घाट पर पहुंचे तो घाट को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा गया। लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात उपद्रवी तत्वों द्वारा छठ घाट को क्षति पहुंचाई गयी है। जिसके कारण आक्रोशित छठ व्रती एवं स्थानीय लोगों ने लहरा चौक पर घेराव कर आगजनी कर दी और अज्ञात उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी की मांग कर
सड़क जाम कर दिया था। उसके बाद घंटों सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।जिला प्रशासन गठित टीम के पहल के बाद मामला शांत हुई और सड़क पर आवागमन बहाल हो गई।
सुबोध कुमार साहा
किशनगंज










