मैं राहुल गांधी को इसलिए अहमियत देता हूं क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष है ।व्यक्तिगत तौर पर नहीं:—किरण रज्जू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं राहुल गांधी को इसलिए अहमियत देता हूं, इज्ज़त देता हूं क्योंकि वे नेता प्रतिपक्ष हैं। एक व्यक्ति के रूप में राहुल गांधी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। मैं संसदीय कार्य मंत्री हूं, अगर हमारे नेता प्रतिपक्ष इस तरह गैर-ज़िम्मेदाराना बातें करेंगे, तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। अगर हम इतिहास देखें, तो इंदिरा गांधी भी नेता प्रतिपक्ष थीं। जब उनसे विदेश में पूछा गया कि भारत में आपके खिलाफ सरकार कार्रवाई करती है इसपर आपका क्या कहना है तो इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि वे अपने देश और सरकार के बारे में देश के बाहर कुछ नहीं कहेंगी। उनके बाद जितने भी नेता प्रतिपक्ष आए, चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी हों, लाल कृष्ण आडवाणी हों, सुषमा स्वराज हों, शरद पवार हों, कई नेता प्रतिपक्ष हुए हैं, लेकिन मुझे एक भी नेता प्रतिपक्ष दिखाइए जिसने भारत के बाहर जाकर भारत के खिलाफ बयान दिया हो। ज्ञात हो कि माननीय अटल बिहारी वाजपेई भी नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और जिसे इंदिरा गांधी ने UN में बोलने के लिए भेजा था और उसने भारत का पक्ष UN मे रखा था जबकि वह उस समय नेता प्रतिपक्ष थे ।राहुल गांधी पहले ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो देश के बाहर जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं।”

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें