समाहरणालय, किशनगंज, विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाहरणालय, किशनगंज दिनांक 26.06.2025 विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीसीएलआर श्री शिव शंकर पासवान, एसडीओ श्री लतीफुर रहमान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती परवीन जहाँ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, भौतिक सत्यापन एवं निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रमुख बिंदु एवं कार्य योजना:

1. मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन
दिनांक 25.06.2025 से 26.06.2025 के बीच शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
यह सत्यापन Manual on Polling Station के निर्देशानुसार किया जा रहा है एवं निर्धारित प्रपत्र में विवरण ऑनलाइन प्रविष्ट किया जा रहा है।

2. मतदान केंद्रों का युक्तिकरण

ऐसे केंद्रों की पहचान की जा रही है जहाँ 1200 से अधिक मतदाता हैं और वहां युक्तिकरण की कार्रवाई की जाएगी।

शहरी झुग्गी बस्तियों, हाईराइज ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी व कॉलोनियों में नए केंद्रों की स्थापना हेतु सर्वेक्षण किया जा रहा है।

3. ईआरओ द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि:

एक ही परिवार के सभी सदस्य एक ही भाग में हों।

एक भवन या गली में रहने वाले मतदाता एक ही भाग में नामांकित हों।

कोई भी परिवार ना टूटे।

4. मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का निर्माण
मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची की तैयारी 28.06.2025 तक पूर्ण की जाएगी एवं उसका प्रकाशन 30.06.2025 को किया जाएगा।

5. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 01.07.2025 की अर्हता तिथि के आधार पर निम्नवत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है:

ड्राफ्ट निर्वाचक सूची का प्रकाशन – 01.08.2025

दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि – 01.08.2025 से 01.09.2025

निर्णयन एवं सुधार – 25.09.2025 तक

अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन – 30.09.2025

6. गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण

Pre-filled Enumeration Form (Annexure-C) बीएलओ द्वारा 25.06.2025 से 26.07.2025 के बीच घर-घर जाकर वितरित एवं संग्रहित किया जाएगा।

मतदाता पात्रता के अनुसार आवश्यक दस्तावेज स्व-अभिप्रमाणित प्रति के साथ प्रस्तुत करेंगे।

7. निर्वाचक पहचान हेतु वैध दस्तावेजों में शामिल हैं:
पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर आदि।

उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता ने सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को निदेशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ ताकि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियाँ समयबद्ध एवं सुसंगत ढंग से सुनिश्चित की जा सकें।
किशनगंज संवाददाता चन्दन दास की रिपोर्ट

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें