किशनगंज जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा RTPS मे प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Information & Public Relations Department, Government of Bihar
@followers
#RTPSBihar
#pension
#GoodGovernance #PublicGrievance
#BiharGovernment

किशनगंज
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को श्री नवीन कुमार ,जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिलान्तर्गत जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत कुल प्राप्त शिकायतों की संख्या 5638 , निष्पादित 5575, लंबित मामलों की संख्या 63 , कुल निष्पादन 98.88 % है ।

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में प्राप्त आवेदनों की संख्या 9435, निष्पादन 9365 , लंबित आवेदनों की संख्या 70 हैं ।

जिलान्तर्गत आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों यथा निबंधन ,माप तौल, पेंशन संबंधी, राशन कार्ड निर्माण , एलपीसी, म्यूटेशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, निवास, आय, चारित्रिक , प्रवासी मजदूर आदि प्रमाण पत्रों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या 23419 है , जिसमें 23410 आवेदन निष्पादित हैं, लंबित आवेदनों की संख्या 9 है।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त पंचायत स्तर पर आवेदनों का निष्पादन में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आईटी मैनेजर ,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे ।

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें