आपकी आशा और विश्वास पर खड़ा उतरने का निरंतर रहा है प्रयास :– विधायक किशनगंज


किशनगंज सदर के माननीय विधायक इजहारूल हुसैन, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत पोठिया प्रखंड के अधिकारी गांव में कमरूल के घर से सफिर के घर तक P.C.C गली निर्माण कार्य का “शिलान्यास” विधिवत रूप से फीता काटकर संपन्न किया।
इस मौक़े अधिवक्ता इरशाद हयात उर्फ डब्लू जी, पनासी पंचायत के मुखिया रॉकी जी, किशनगंज ज़िला कांग्रेस के महासचिव अबसारूल हुसैन जी, जमीयत उलेमा-ए-पोठिया के महासचिव कारी जावेद इकबाल जी, समाजसेवी हाफिज खलिल जी, पनासी पंचायत के सरपंच बाबुल जी, पनासी पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष हुमायूं जी, मतेल जी, मोजीबुर रहमान जी, अहमद हुसैन जी, वरिष्ट कांग्रेसी सह समाज सेवी इस्लामुद्दीन जी, युवा कांग्रेस नेता तनवीर आलम जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो आमजनों की उपस्थिति रहीं। किशनगंज संवाददाता चंदन दास की रिपोर्ट









