किशनगंज 20 जून। तेज रफ्तार बाइक सवार के चपेट में एक युवक की मौत। जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवा किसान संतोष कुमार यादव (32) की मौत हो गई। संतोष सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।स्थानीय ग्रामीणों ने घायल संतोष को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार सुबह को मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है।
पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के भतीजे संजय कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लापरवाह एवं तेज रफ्तार वाहन लगातार सड़क हादसे का शिकार जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। फिर लापरवाह दोपहिया वाहन चालक के तेज रफ्तार से संतोष की जान ली। उन्होंने कहा संतोष एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था। उसके असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह घटना सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को दर्शाती है।
सुबोध कुमार साहा
किशनगंज










