*किशनगंज – पोठिया/तैयबपुर तेलीबस्ती गांव में मां समेत एक मासूम बेटी का कत्ल, बीती रात की घटना, ग्रामीणों को अहले सुबह घटना की हुई जानकारी। ग्रामीणों के मुताबिक दो वर्ष पूर्व ही पति की हो चुकी है मौत। घटना को लेकर अलग अलग निकल कर सामने आ रही है बातें, एक तरफ़ घटना को आत्म हत्या तो दूसरी तरफ़ हत्या बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। घटना को लेकर चर्चा का माहौल।










