भीषण गर्मी से राहत के लिए माहेश्वरी महिला मंडल ने सेवा शिविर लगाकर सेवा दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


किशनगंज 11 जून । बिहार के किशनगंज जिले में पड़ रहें भीषण गर्मी पड़ रही है।ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गर्मी से राहत देने के लिए बुधवार को शहर के तेरापंथ भवन के समक्ष सेवा शिविर लगाकर माहेश्वरी महिला मंडल द्बारा शुद्ध पेयजल व शर्बत का वितरण किया गया ।
यह एक दिवसीय कार्यक्रम माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति आंचल झंवर की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में जुन माह में प्रचंड गर्मी के चलते आने जाने वाले राहगीरों को राहत देने के लिए किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मधु मुंदड़ा, ललीता मुंदड़ा,सीमा बिहानी, सुचित्रा मुंदड़ा, वंदना मंत्री,रितिका बिहानी, कृष्णा चितलागिंया, संतोष सोमानी, सुबोध माहेश्वरी, मनोज बिहानी आदि माहेश्वरी सभा के सदस्य सहित कार्यक्रम के संरक्षक सुबोध माहेश्वरी उपस्थित रहें।
सुबोध कुमार साहा
किशनगंज

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें