बिहार भाजपा ने दो फेज मे चुनाव कराने की मांग की है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “हमने चुनाव आयोग को बधाई दी कि पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। हमने कुछ सुझाव भी दिए हैं। चुनाव के एक-दो दिन पहले पिछड़े समाज, अति पिछड़े समाज के गांवों में अर्धसैनिक बल की उपलब्धता हो और वहां मार्च भी कराया जाए ताकि वोटर में आत्मविश्वास जगे कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं डाला जाएगा…विगत चुनाव में कुछ शिकायत मिली थी कि मतदाता को वोटर पर्ची सही समय पर नहीं पहुंच पाई थी, हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वोटर पर्ची समय पर मतदाताओं को पहुंचाई जाए ताकि मतदाता को पर्ची के आभाव मे वोट देने मे दिक्कत ना हो,CCTV के माध्यम से मतदान केंद्रों की निगरानी की जाए…हमने अनुरोध किया है कि मतदान 2 फेज में किया जाए क्योंकि ज्यादा फेज होने से मतदाता और उम्मीदवारों का खर्च बढ़ता है और सभी संस्थाएं इससे बाधित भी होती हैं…मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए…हमसे यह भी पूछा गया कि चुनाव कब होने चाहिए। हमने कहा है कि वो चुनाव की घोषणा के 28 दिन के बाद ही चुनाव करा सकते हैं…चुनाव कराने में देर ना की जाए…”
इस तरह के खबरों को देखने के लिए सर्च करें हमारा वेबसाइट www.janbharat24.com

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें