
*
दिघलबैंक (किशनगंज): नेपाल की तराई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस गया है। दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। पुलिस एवं एसएसबी जवानों द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर बनाए रखी है।









