“तिरंगा यात्रा”
भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल के द्बारा आज दिनांक -14-08-25, बृहस्पतिवार प्रातः 10 बजे से फुलवारी शिव मंदिर प्रांगण से पश्चिम पाली होते हुए पुलिस लाइन तक “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पांडव महतो मंडल अध्यक्ष किशनगंज ग्रामीण ने किया, तिरंगा यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकार से नारा लगाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न किया गया , स्थानीय लोगों के घरों पर तिरंगा लगाने का काम किया,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता मो० अमानुल्लाह , पूर्व प्रत्याशी अब्दुल रहमान, मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, विस्तारक रामदेव पंडित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव नारायण यादव शक्ति केंद्र प्रमुख अरविंद महतो, संजय राय,अजय सिंह, रामलाल महतो, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री फारूक आलम, भाजपा नेता शमीम रब्बानी,साहबुल आलम, रूस्तम अली, तनवीर आलम आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी हर साल स्वतंत्रता दिवस के पहले पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालती है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह मे इसी कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम प्रदेश स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर पर पूरे देश मे किया जाता है लोगों के बीच देशभक्ति की भावना जगाने,स्वतंत्रता का महत्व लोगों लोगों को समझाने हेतु यह कार्यक्रम किया जाता है । इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घरों पर भी तिरंगा लगाया जाता है। 












