फुलकाहा अररिया ,थाना सिरिस्ता से भागे दोनों अभियुक्त पुनः गिरफ्तार
फुलकाहा थाना कांड सं0-109/25, दि०-02/08/25, धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एंव उत्पाद अधि०, 2016 के प्राथमिक नामजद अभियुक्त (01) रौशन कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता भुपेन्द्र यादव, सा० रामघाट, वार्ड नं0-05 (02) दिपेश कुमार यादव, उम्र-19 वर्ष, पिता-किशुनदेव यादव, सा० फरही कोशिकापुर, वार्ड नं0-07 दोनो थाना नरपतगंज, जिला- अररिया को विधिवत गिरफ्तार कर थाना हाजत नही रहने के कारण साफ सुथरा जगह पर थाना सिरिस्ता में बैठाया गया था। दिनांक 03/08/25 की सुबह 03:45 बजे ड्यूटी पर तैनात BHG सिO/7699 जयप्रकाश यादव के द्वारा सूचना दिया गया कि (01) रौशन कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता-भुपेन्द्र यादव, सा०-रामघाट, वार्ड नं0-05 (02) दिपेश कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता- किशुनदेव यादव, सा० फरही कोशिकापुर, वार्ड नं0-07 दोनों थाना नरपतगंज जिला अररिया दोनों ने मिलकर हाथ से हथकडि छटकार कर मुसलाधार बारिस एंव बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरी रात का फायदा उठाकर भाग गया। जिसका पिछा किया गया लेकिन अंधेरा और मूसलाधार बारिश का फायदा उठाकर वो भागने में सफल रहें। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज एवं थानाध्यक्ष फुलकाहा थाना के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। लगातार छापमारी के बाद दोनों अभियुक्तों 01) रौशन कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता भुपेन्द्र यादव, सा०- रामघाट, वार्ड नं0-05 (02) दिपेश कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता- किशुनदेव यादव, सा० फरही कोशिकापुर, वार्ड नं0-07 दोनों थाना नरपतगंज जिला अररिया को पुनः गिरफ्तार कर फुलकाहा थाना कांड संख्या-111/25, दिनांक-03.08.25, धारा- 262 BNS दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले ओ०डी० प्रभारी पु०अ०नि० राज तिवारी एवं BHG सि०/7699 जयप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
छापामारी टीमः-
1. पु०अ०नि दीपक कुमार (थानाध्यक्ष)
2. पु० अ०नि गुलशन कुमार
3. पु०अ०नि रंजना कुमारी










