मुसलाधार बारिश से ध्वस्त की खाई में फंसी स्कार्पियो, रेस्क्यू जारी
किशनगंज 15 जून (आससे)। बिहार के किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में मानसून की पहली मुसलाधार बारिश के कहर से एक्सप्रेस वे को ध्वस्त सड़क के बीच गिरी स्कारपियो और रेस्क्यू जारी ।इस सड़क पर लोगों की बढ़ी परेशानी।
जिले में कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के सराय पावर सब स्टेशन के पास सड़क कटने से एक स्कॉर्पियो उस खाई में गिरी । जिसमें सवार सभी यात्रियों को मामूली चोट आई है और वे सभी सुरक्षित हैं।प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को निकालने का काम चल रहा है।
इस घटना के बाद सोंथा और रहमतपारा के बीच मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसलिए
क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग NH-327E या अलताकमलपुर के रास्ते का उपयोग करने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 की बाढ़ के बाद यह तीसरी बार इसी स्थान पर डायवर्सन पड़ा है। अब तक तीन बार यह सड़क कट चुकी है। डीबी 50 रोड के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।
सुबोध कुमार साहा
किशनगंज









