बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 16 जुलाई से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पटना। बिहार पुलिस में 19,838 सिपाही पदों की बहाली के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अब लिखित परीक्षा की तिथि की गुरूवार को घोषित कर दी है यह परीक्षा छह चरणों में ली जाएगी। 16 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक समाप्त होगी. ।पहली परीक्षा 16 जुलाई को होगी, उसके बाद 20 जुलाई उसके बाद 23 जुलाई, फिर 27 जुलाई, एवं 30 जुलाई और अंतिम में 3 अगस्त को आखिरी परीक्षा होगी। इस सिपाही
भर्ती का तहत 11 मार्च 2025 को विज्ञापन जारी हुआ था. यह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी और 25 अप्रैल 2025 को आवेदन की तिथि समाप्त हुई थी। इसके लिए करीब 17 लाख आवेदन दिया जा चुके थे लेकिन बाद में 33000 के करीब आवेदन रद्द हुए थे। इस परीक्षा में साढ़े 16 लाख से अधिक शामिल होंगे। केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष और अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने दावा किया कि इससे पहले भी हमने परीक्षा ली है उसमें पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है और यह परीक्षा भी पूरी निष्पक्षता के साथ होगी, कहीं कोई पेपर लीक का मामला नहीं आएगा। हम लोग हर तरह से पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें