







जल परिवहन के विकास से कार्बन उत्सर्जन व जलवायु परिवर्तन की समस्या से मिलेगी राहत
आज पटना में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल जी के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ‘गंगा जी में जल परिवहन के विकास’ पर विमर्श हेतु आयोजित कार्यशाला में शामिल हुआ और अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान पटना में वाटर मेट्रो के संचालन को लेकर भी विशेष चर्चा की। गंगा नदी में जल परिवहन से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिक विकास भी होगा। यह पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल विकल्प है।









