अलकनंदा नदी में डूबे दो युवक, तैरते हुए पानी में फंस गए थे तीन; एक को बचाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक फोटो

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में बुधवार को दो युवक अलकनंदा नदी में डूब गए। ये दोनों युवक बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी थे। घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय प्रशासन ने गहन तलाशी अभियान चलाया और दोनों युवकों के शव बरामद किए। यह घटना दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे चौरास पुल के पास हुई।

गहरे पानी में फंस गए 

जानकारी के मुताबिक, तीन युवक नदी में तैरने के लिए गए थे, लेकिन अचानक वे गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि बाकी दो युवक नदी में डूब गए।

शव नदी से निकाले गए

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। करीब कुछ समय बाद दोनों डूबे हुए युवकों के शव नदी से निकाले गए।

कहां के थे दोनों युवक?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डूबे हुए दोनों युवकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आयुष राज (20) और हर्षराज कौशिक (19) के रूप में हुई है। बचाए गए युवक का नाम दिव्यांशु (21) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मऊ का निवासी है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर सभी सुरक्षा इंतजामों को चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

खौफनाक: 5 साल की बच्ची से रेप-हत्या के जुर्म में 13 साल का लड़का गिरफ्तार

‘इमेजिका थीम पार्क’ में घूमने गया था 8वीं क्लास का छात्र, हार्ट अटैक से वहीं हो गई मौत

Latest India News

Source link

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें