किशनगंज ,किशनगंज जिले के किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत के राम टोला गांव में आजादी के 79 साल बाद सड़क बनी है कई वर्षों से इस गांव के लोगों द्वारा कच्ची सड़क से आना जाना हो रहा था बरसात के मौसम में आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों एवं गांव के गणमान्य लोगों की सामूहिक प्रयास से सड़क का निर्माण का कार्य हो रहा है सड़क के पक्के निर्माण का कार्य शुरू होते ही गांव वालों के बीच उत्साह का माहौल है। उत्साहित होकर ग्रामीण महिलाओं ने सड़क की शुरुआत की जगह पर पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया इस कार्य में गांव के लोगों जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास रहा जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शमीम रब्बानी टेउसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोइनुद्दीन साहब,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अनारूल हक ग्रामीण में कई लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि दान करने का भी कार्य किया जिसमें मुख्य रूप से बिहारी राम, राजकुमार, संजय राम,विकास राम, चंदन चौहान, अर्जुन चौहान, अनिल भगत जैसे लोगों का काफी योगदान रहा। सड़क बनने से लोगों में खुशी का माहौल है गांव के लोगों ने गांव के सभी गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद भी दिया
रिपोर्ट किशनगंज ब्युरो
<









