चचेरे भाई से अवैध संबंध के कारण की पति की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किशनगंज,सोन्था पंचायत अन्तर्गत भाग पुनास निवासी मरहूम एहसान रजा के कत्ल में शामिल उनकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है । उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जो अपने चचेरे भाई (शिराज अंजुम)जिसके साथ उसका अवैध संबंध था, के साथ मिलकर एहसान रजा को रास्ते से हटाया। फिलहाल शिराज अंजुम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके पुलिस गिरफ्त में आने के बाद और जो जो लोग इस हत्या काण्ड में शामिल हैं उसका पता चल पाएगा। एहसान रजा की कातिल बीवी दो महीने की गर्भवती भी है।आज इस संबंध में ,एहसान रजा के परिवार वालों ने बताया कि एहसान रजा अपनी बीवी के नाम पर जमीन खरीदा है और उसके बैंक खाते में बहुत सारे पैसा भी डाला था।इस मामले में गठित एसआईटी गहराई से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें