
किशनगंज,छात्र जीवन से अपनी राजनीति शुरू करने वाले, वित्त मंत्री के रूप में बिहार की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने वाले, नव बिहार के पुनर्निर्माण के नायक और लाखों लोगों के नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी, का जयंती समारोह किशनगंज जिला भाजपा कार्यालय में जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया जिसमें सुशील कुमार मोदी के द्वारा किए गए बिहार राज्य भाजपा संगठन के प्रति कार्यों के बारे में चर्चा की गई एवं उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने नए बिहार के निर्माण में जो योगदान की उसके बारे में विशेष चर्चा हुई इसके सभी लोगों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए, कार्यक्रम में मुख्य तौर पर किशनगंज जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्री हरिराम अग्रवाल विधानसभा किशनगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्वीटी सिंह जिला उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार साह उर्फ मानु जी ज्योति कुमार सोनू जी, हरीकिशोर शाह, कमलेश शर्मा, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, दुर्गा सोलंकर, विशाल स्वर्णकार, रत्नेश करण, अमरजीत शर्मा,करण कुमार यादव, देव गुप्ता, दुर्गा देवी लक्ष्मी देवी, सोस्टी कुमारी, रीता देवी गोपाल अग्रवाल भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव नारायण यादव, शमीम रब्बानी आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी को याद किया इस मौके पर भाजपा नेता श्री हरिराम अग्रवाल एवं पंकज कुमार शाह ऊर्फ मानु जी ने सुशील कुमार मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के संगठन के प्रति योगदान और उनकी वित्त मंत्री रहते हुए एवं उपमुख्यमंत्री रहते हुए बिहार की व्यवस्था को सुधारने का जो कार्य किया उसके बारे में चर्चा की








