भारतीय जनता पार्टी किशनगंज जिला कार्यालय में आज दिनांक – 27/07/25, रविवार को प्रातः 10 बजे से “किशनगंज विधानसभा कार्यशाला”का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला की शुरुआत बंदे मातरम गीत के साथ किया गया, कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” 124 वां संस्करण का सुनने के साथ इस कार्यशाला में क्षैत्रिय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानपार्षद प्रमोद चन्द्रवंशी, क्षैत्रिय सह प्रभारी नरेश साह की उपस्थिति में गोपाल मोहन सिंह जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक संरचना एवं आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का भान करवाया गया। क्षेत्रीय प्रभारी ने सरल तरीके से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बुथ सशक्तिकरण पर ध्यान आकृष्ट कराया, और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा निर्देश पर समयनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। जिला प्रभारी राज कुमार राय ने कार्यशाला में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया साथ ही आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा बुथ सशक्तिकरण एवं बीएलए 2 के कार्य को समय से पहले पूर्ण करने का सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।मंचासीन पदाधिकारी में उपस्थित पूर्व विधायक सिंकदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, विधानसभा प्रभारी कौशल झा, कार्यशाला प्रभारी सह मंच संचालक ज्योति कुमार सोनु , साथ ही जिला उपाध्यक्ष शिशीर कुमार दास, अरविंद गुप्ता, पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, अजीत दास, संजय उपाध्याय, सुबोध माहेश्वरी,जय किशन प्रसाद, राजेश गुप्ता, स्वीटी सिंह,सोनी देवी (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा),लखवीर कोर,सपना देवी, मंडल अध्यक्षों में अरविंद मंडल,पांडव महतो, मनोज अग्रवाल, राहुल यादव,शोभा रानी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।











