फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किशनगंज 7 जून,फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड
*भारतीय नेपाली सिम कार्ड सहित अन्य सामान किया गया बरामद, एक गिरफ्तार

,बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़। बंगाल नंबर की वाहन को किया गया जब्त एवं पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया।भारतीय नेपाली सिम कार्ड सहित अन्य सामान किया गया बरामद, एक गिरफ्तारी। वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस गैंग के द्वारा भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बनाया जाता था।
मामले में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने पत्रकारों से कहा कि सूचना मिली थी कि भारत नेपाल सीमा से सटे जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलहा बाड़ी गांव में अशरफुल पिता मो कुड्डूस के आवास पर कुछ लोग आधार कार्ड बनाने के लिए जुटें हैं।जिसके बाद थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा मौके पर छापेमारी की गई। इस कारवाई में मौके से अशरफुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारवाई के दौरान जमाल और पंकज फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कारवाई में प्रिंटर, मोहर, नेपाली रुपया, आई स्कैनर, फिंगर स्कैनर, चार पहिया गाड़ी दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, भारतीय और नेपाली सिम कार्ड बरामद किया गया है। एसपी ने कहा कि मौके से जिनके दस्तावेज बरामद किए गए है उनके घर पर भी छापेमारी और उनके नागरिकता की जांच की जा रही है।
एसपी ने बताया कि जप्त वाहन के स्वामी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि जब्त वाहन बंगाल नंबर की है और मामले में बंगाल कनेक्सन भी सामने आया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस कारवाई में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, जियापोखर थाना अध्यक्ष विकास कुमार प्रीति कुमारी, रमेश राय सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।
किशनगंज संवाददाता
सुबोध कुमार साहा की रिपोर्ट

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें