महाकुंभ 2025 में कुल कितने लोगों ने किया स्नान? CM योगी ने बताया आंकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ 2025 का समापन।

Image Source : PTI
महाकुंभ 2025 का समापन।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी भव्य महाकुंभ का आज बुधवार को समापन होने वाला है। बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ का आयोजन शुरू हुआ था। वहीं, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्री के अवसर पर महाकुंभ का समापन होगा। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रयागराज महाकुंभ में कितने लोग शामिल हुए और गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान किया है।

66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा- “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित मानवता का ‘महायज्ञ’, आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है। 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज 26 फरवरी, महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिवसों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है-अविस्मरणीय है।”

सीएम योगी ने इनका आभार जताया

सीएम योगी ने लिखा- “पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है। इस सिद्धि के सूत्रधार सभी गणमान्य जनों, देश-विदेश से पधारे सभी श्रद्धालुओं तथा कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।”

सीएम योगी ने लिखा- “महाकुम्भ के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद। विशेष रूप से प्रयागराज वासियों का धन्यवाद, जिनके धैर्य एवं आतिथ्य सत्कार ने सबको सम्मोहित किया। माँ गंगा, भगवान बेनी माधव आप सबका कल्याण करें।

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के साथ ही खत्म हुआ महाकुंभ, 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में रस्सियां, गांठ और घुंघरू बांधकर क्यों चल रहे श्रद्धालु?

Latest India News

Source link

Jan Bharat 24
Author: Jan Bharat 24

Leave a Comment

और पढ़ें